केरल भाजपा अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

Saturday, Nov 03, 2018 - 09:04 PM (IST)

तिरूवनंतपुरम: भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लई को जान से मारने की धमकी मिली है। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि जान से मारने की धमकी एक खत में दी गई है। यह खत महाराष्ट्र से स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा गया था। इस खत पर 29 अक्टूबर की तारीख पड़ी है और इसे यहां भाजपा मुख्यालय में भेजा गया था। इस खत पर मोहन के नायर का नाम है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, उसने कहा है कि वह एक नवंबर को केरल पहुंचेगा और कसारगोड से च्सबरीमाला संरक्षण रथयात्रा के दौरान पिल्लई से मिलेगा। भाजपा नेता के सुरेंद्रन ने कहा कि डीजीपी लोकनाथ बेहरा को इस धमकी के बारे में जानकारी दे दी गई है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक मंदिर की परंपराओं और रीति-रिवाजों को बचाने के लिए 8-13 नवंबर के बीच पिल्लई और भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के नेतृत्व में रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

shukdev

Advertising