फिर फिसली केजरीवाल की जुबान, मीडिया को कहा दलाल

Monday, Jan 30, 2017 - 07:43 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में बने रहने के लिए किसी पर भी आरोप लगा सकते हैं। उन्हें चर्चाओं में रहना पसंद हैं। इस बार उनका हालिया बयान मीडिया को लेकर है। दरअसल एक न्यूज चैनल ने पंजाब विधानसभा चुनावों का सर्वेक्षण किया था जिसमें केजरीवाल की पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार रही है। इस सर्वे के बाद केजरीवाल इतना भड़क गए उन्होंने समूचे मीडिया जगत को ही दलाल कह डाला।

पेड न्यूज दिखाना बंद करे मीडिया
केजरीवाल ने कहा कि पेड न्यूज, फेक न्यूज दिखाना बंद करो। रविवार को केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा यहां पत्रकारों के वेश में कुछ सत्ता के दलाल हैं। समय आ गया है कि उन्हें एक्सपोज किया जाए। बगैर पैसे लिए इस तरह के सर्वे के ऐसे नतीजे संभव नहीं है यह बेर्शमी की हद है।

ये है केजरीवाल के ट्वीट
'पत्रकार की खाल में कुछ दलाल घूम रहे हैं। समय आ गया है अब इनका नाम लेकर जनता में इनकी पोल खोलने का'
'समय आ गया जब मीडिया के भ्रष्टाचार पर खुल के चर्चा हो, नाम ले ले कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति है, किसका पैसा किस चैनल में लगा है'

Advertising