मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे  केजरीवाल

Tuesday, May 28, 2019 - 10:20 PM (IST)

नई दिल्ली: ‘आप' के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है और वह इसमें भाग लेंगे। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों एक दूसरे पर हमला बोलते रहे हैं। 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित ने कहा कि उन्हें मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

shukdev

Advertising