भाजपा को डेेंंगू कहने पर केजरीवाल की Twitter पर हुई खिंचाई

Saturday, Apr 22, 2017 - 04:00 PM (IST)

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि वह दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को वोट न दें। इन पार्टियों के कारण दस वर्ष के दौरान भी दिल्ली की गंदगी दूर नहीं हो पाई है। उन्होंने भाजपा को डेंगू और चिकनगुनिया वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा था कि कल अगर आपके घर में डेंगू हो जाए तो आप खुद उसके जिम्मेदार होंगे, क्योंकि आपने भाजपा को वोट दिया है।


केजरीवाल के इस बयान के बाद ट्विटर पर लोगों ने उन्हीं के खिलाफ प्रक्रिया देनी शुरू कर दी। एक  ट्विटर यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा कि आप को वोट दो, हम जनता के पैसे पर फिनलैंड, लंदन में ऐय्याशी करेंगे और जनता को चिकनगुनिया डेंगू से मरने देंगे। 

 

 

 

Advertising