रामनवमी: केजरीवाल ने भगवान राम से कोविड-19 से लड़ने की मांगी शक्ति

Thursday, Apr 02, 2020 - 12:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान राम से कोरोना वायरस से लड़ने की शक्ति मांगी। भगवान राम के जन्म के पावन अवसर पर रामनवमी मनाई जाती है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आप सभी को रामनवमी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम से मेरी यही प्रार्थना है कि कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई के लिए हम सभी को, और खास कर स्वास्थ्यकर्मियों को शक्ति दे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आप सभी को रामनवमी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम से मेरी यही प्रार्थना है कि कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई के लिए हम सभी को, और खास कर स्वास्थ्यकर्मियों को शक्ति दे।

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राम नवमी के अवसर पर देश वासियों को शुभकामनाएं दी और लोगों से राम के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लेने को कहा। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा कि राम नवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम का आदर्श जीवन हमें सदाचार, सहनशीलता, सहृदयता और मैत्री-भाव का संदेश देता है। कोविंद ने कहा कि आइए, राम नवमी के इस पर्व पर हम, अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने और गौरवमयी भारत के निर्माण का संकल्प लें।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीराम! 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। 

vasudha

Advertising