केजरीवाल का मोदी पर वार, नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को दिया गहरा जख्म

Thursday, Nov 08, 2018 - 08:50 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दो वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की ओर से की गयी नोटबंदी भारतीय अर्थव्यवस्था को गहरा जख्म दे गई है।



केजरीवाल ने ट्वीट किया, मोदी सरकार के वित्तीय घोटालों की सूची अंतहीन है। नोटबंदी भारतीय अर्थव्यवस्था को खुद से दिया गया गहरा जख्म है। नोटबंदी के दो साल बीत गए हैं लेकिन अभी तक यह रहस्य बना हुआ है कि देश को इस तरह की महाविपदा में क्यों धकेल दिया गया?


नोटबंदी की दूसरी सालगिरह पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा, अर्थव्यवस्था को औपचारिक रूप देने से करदाताओं में वृद्धि हुई है और इससे अंतत: केंद्र और राज्य दोनों को फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोटों के चलन पर रोक लगाने की घोषणा की थी और कहा था कि इसका उद्देश्य काले धन को नियंत्रित करना है।

 

Yaspal

Advertising