कांग्रेस का आरोप- पूर्ण राज्य के नाम पर बेवकूफ बना रहे केजरीवाल

Thursday, Apr 04, 2019 - 06:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्ण राज्य के अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को उन पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने आरोप लगाया कि केजरीवाल पूर्ण राज्य के नाम पर बेवकूफ बना रहे हैं। 

पुडुचेरी और दिल्ली में फर्क 
लिलोठिया ने संवाददाताओं से कहा कि पुडुचेरी और दिल्ली में फर्क है। दिल्ली एक विशेष मामला है। इसकी तुलना दूसरे राज्यों से नहीं हो सकती है। यहां पर पूर्ण राज्य को लेकर बहुत बड़ी प्रक्रिया है। वह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल को भी पता है कि पूर्ण राज्य का दर्जा संभव नहीं है, लेकिन वह सिर्फ दूसरों को जिम्मेदार ठहराने के लिए यह सब कर रहे हैं।

सरकार चलाने में सक्षम नहीं केजरीवाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि शीला दीक्षित मुख्यमंत्री थीं तो एक समय केंद्र में भाजपा की सरकार थी। उस समय भी मुद्दे थे, लेकिन उसे हल किया गया। केजरीवाल सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। वह सिर्फ दूसरों को जिम्मेदार ठहराकर अपने आप को बचाना चाहते हैं।

 दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग उठा रही आप
गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर वह पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी तथा दिल्ली में उप राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र को स्पष्ट करने के लिए कानून में संशोधन करेगी। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने राहुल गांधी को पत्र लिखा और आग्रह किया कि वह दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के मामले पर पुर्निवचार करें। 

vasudha

Advertising