केजरीवाल फिर चुने गए AAP के राष्ट्रीय संयोजक, कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला

Sunday, Sep 12, 2021 - 03:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर से आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक चुने गए हैं। AAP की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक, पंकज गुप्ता को सचिव और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता को पार्टी का कोषाध्यक्ष चुना गया। इन तीनों पदाधिकारियों का कार्यकाल 5 साल का होगा। केजरीवाल को लगातार तीसरी बार AAP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

 

इस साल की शुरुआत में पार्टी के संविधान को संशोधित करके कई बदलाव किए गए थे। संविधान में पहले कहा गया था कि कोई भी सदस्य एक पदाधिकारी के रूप में एक ही पद पर तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल से अधिक नहीं रहेगा लेकिन बाद में इस नियम को बदल दिया गया। बता दें कि साल 2022 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी के लिए भी यह चुनाव काफी अहम हैं। AAP इस बार पंजाब और उत्तराखंड में जोर-शोर से प्रचार कर रही है। वहीं AAP को गोवा और गुजरात से भी काफी उम्मीदें हैं।

Seema Sharma

Advertising