एक मार्च से केजरीवाल फिर बैठेंगे अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर
Saturday, Feb 23, 2019 - 05:46 PM (IST)
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य देने के लिए एक मार्च से मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने जा रहा हूं।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal in Delhi assembly: I am going to sit on an indefinite fast from March 1 for full statehood of Delhi pic.twitter.com/z1X2TOQDbY
— ANI (@ANI) February 23, 2019
केजरीवाल ने कहा कि एक मार्च से हम दिल्ली में आंदोलन शुरू करेंगे और इसे तब तक खत्म नहीं किया जाएगा जब तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नही दे दिया जाएगा।