केजरीवाल ने की हरियाणा के साथ पानी के लेन-देन की पेशकश

Tuesday, Jul 09, 2019 - 12:05 AM (IST)

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को कहा कि दिल्ली हरियाणा को सिंचाई के लिए प्रतिदिन 56.4 करोड़ लीटर शोधित जल दे सकती है और इसके बदले हरियाणा इतनी ही मात्रा में दिल्ली को पेयजल दे सकता है। केजरीवाल ने यह पेशकश ओखला में भारत के सबसे बड़े जलमल शोधन संयंत्र की आधारशिला रखे जाने के दौरान की। इस संयंत्र से प्रतिदिन 56.4 करोड़ लीटर जल शोधित किया जा सकेगा।

केजरीवाल ने कहा, "अगर हम यह 56.4 करोड़ लीटर पानी यमुना में छोड़ दें तो यह बहकर हरियाणा के उन इलाकों में चला जाएगा जहां सिंचाई के पानी की किल्लत है। अगर इसके बदले हरियाणा नदी के उत्तरी छोर से इतना ही जल दिल्ली की ओर छोड़ दे तो इससे दिल्ली में पेयजल की कमी नहीं होगी। इससे दोनों राज्यों को बड़ा फायदा हो सकता है।"

 

Pardeep

Advertising