केजरीवाल ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात

Tuesday, Feb 19, 2019 - 12:24 AM (IST)

अमरावती: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां अपने आंध्र प्रदेश के समकक्ष चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। नायडू ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग के लेकर दिल्ली में एक दिन की भूख हड़ताल की थी, जो विपक्ष के लिए एक रैली बन गई थी और विभिन्न विपक्षी दलों के नेता वहां पहुंचे थे। 

केजरीवाल शाम में यहां पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी थे। राज्य के जल संसाधन मंत्री डी यू राव ने हवाई अड्डे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की अगवानी की जो उन्हें नायडू के आवास ले गए। हालांकि रास्ते में वे विजयवाड़ा के एक होटल में रूके थे। ऐसा माना जाता है कि नायडू और केजरीवाल ने राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि न मुख्यमंत्री कार्यालय और न ही तेदेपा ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।     

Pardeep

Advertising