केजरीवाल ने NCC कैम्प का निरीक्षण किया

Monday, Jan 15, 2018 - 08:20 AM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एन.सी.सी. गणतंत्र दिवस कैम्प का दौरा किया और गणतंत्र दिवस समारोह के लिए वहां हो रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा जो एन.सी.सी. कैडेट द्वारा पेश किए गए थे।

सेना, नौसेना, और वायुसेना के एन.सी.सी. कैडेटों ने मुख्यमंत्री के लिए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ पेश किया। इस कैम्प में 2070 कैडेट भाग ले रहे हैं। 2 मार्च करने वाले दस्ते और 2 बैंड (दोनों ही लड़के और लड़कियों के) 26 जनवरी को राजपथ पर मार्च करेंगे।

Advertising