माननीय सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया, सीएम केजरीवाल ने कहा- इस फैसले से जनतंत्र की जीत हुई
punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 01:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से फैसला देते हुए कहा कि सेवाओं पर दिल्ली सरकार के पास विधायी तथा शासकीय शक्तियां हैं। कोर्ट ने कहा कि जनता द्वारा चुनकर आई हुई सरकार के पास अधिक अधिकार होते हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन सामने आया है। केजरीवाल का कहना है कि इस फैसले से जनतंत्र की जीत हुई है।
दिल्ली के लोगों के साथ न्याय करने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया। इस निर्णय से दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 11, 2023
जनतंत्र की जीत हुई।
'जनतंत्र की जीत हुई'
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, 'दिल्ली के लोगों के साथ न्याय करने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया। इस निर्णय से दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी। जनतंत्र की जीत हुई।' सेवाओं पर अधिकार के मुद्दे पर केंद्र बनाम दिल्ली सरकार के मामले की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संविधान पीठ ने कहा कि निर्वाचित सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण जरूरी है।
उसने न्यायाधीश अशोक भूषण के 2019 के फैसले से सहमति नहीं जताई कि दिल्ली के पास सेवाओं पर कोई अधिकार नहीं है। संविधान पीठ में न्यायमूर्ति एम आर शाह, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा भी शामिल रहे। पीठ ने कहा कि लोकतंत्र और संघीय ढांचा संविधान की मूलभूत संरचना का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार की विधायी और शासकीय शक्तियों से जुड़े कानूनी मुद्दे की सुनवाई के लिए संविधान पीठ का गठन किया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

गलत इंजेक्शन ने ली लड़की की जान, शव को सरेराह बाइक पर फेंका, दिल दहला देने वाला VIDEO

CM नीतीश ने बिहारशरीफ में चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

एक-दो नहीं 15 बड़े खिलाड़ी है Cricket World Cup 2023 से पहले जख्मी, देखें पूरी लिस्ट