केजरीवाल मुख्यमंत्री कम झूठ मंत्री ज्यादा हैं... रोहिंग्या मुसलमानों को फ्लैट देने संबंधी विवाद पर बोले अनुराग ठाकुर

Thursday, Aug 18, 2022 - 05:21 PM (IST)

नेशनल  डेस्क:  दिल्ली में रोहिंग्या मुसलमानों को फ्लैट देने संबंधी विवाद के बीच बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है। दरअसल,  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोहिंग्या को मुफ्त मकान देना चाहते थे और उन्होंने इस मामले में दिल्ली सरकार ने एनडीएमसी को चिट्ठी लिखी थी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब केजरीवाल जवाबदेही से बचना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिंग्या को मुफ्त राशन बांटा गया। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री कम झूठ मंत्री ज्यादा हो गए हैं और ‘आप’ सरकार घुसपैठियों की सरकार है।

अनुराग ठाकुर ने सवाल करते हुए कहा कि यहां रहने वाले और अवैध प्रवासी रोहिंग्या को मुफ्त पानी, बिजली, राशन दिया जाता है, अब उन्हें दिल्ली सरकार फ्लैट भी देगी... उन्होंने फिर झूठ बोला, रेवड़ी बांटी,वे (CM अरविंद केजरीवाल) डिटेंशन सेंटर क्यों नहीं तैयार कर पाए। क्या CM जागेंगे और जवाब देंगे।

वहीं, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने यहां एक शिविर में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को उचित बिजली कनेक्शन तक नहीं दिया है, लेकिन उसने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए उचित आवास, भोजन और अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं।

Anu Malhotra

Advertising