राहुल-प्रियंका पर भड़के केजरीवाल, पूछा- भाजपा को क्यों नहीं दे रहे सीधी टक्कर?

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2019 - 02:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुये पूछा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे उन राज्यों में प्रचार के लिये क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। 

PunjabKesari

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनौती दे रहे सपा बसपा गठबंधन को कमजोर करने के लिये उत्तर प्रदेश में ही प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को प्रियंका गांधी का रोड शो आयोजित होने के सवाल पर सीएम ने ​कहा कि प्रियंका दिल्ली में प्रचार कर अपना समय खराब कर रही हैं।
 
PunjabKesari
केजरीवाल ने कहा कि दोनों भाई बहन राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिये क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस की भाजपा से सीधी टक्कर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष की ताकत को कांग्रेस कमजोर करने का काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। 

PunjabKesari
वहीं इससे पहले केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों में रहने वाली 60 से 70 प्रतिशत आबादी को मोदी सरकार ने बेघर करने के लिये इन कालोनियों को तोड़ने की योजना बना ली है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हमें बताया है कि दिल्ली में कच्ची कालोनियों को हटाकर वह जगह बड़े बिल्डर को दे दी जायेगी ताकि वहां बड़े अपार्टमेंट बनाए जा सकें। भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी इस बात को हाल ही में एक जनसभा में स्वीकार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News