सत्ता में वापसी करने पर मोदी- शाह की जोड़ी बन जाएगी हिटलर: केजरीवाल

Saturday, Jan 19, 2019 - 05:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शनिवार को कोलकाता में आयोजित महारैली में विपक्षी दलों के तमाम नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। विपक्षी नेताओं ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। 

केजरीवाल ने लोगों से केंद्र में ‘‘खतरनाक’’ भाजपा सरकार को किसी भी कीमत पर हराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दोराहे पर है। देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को तुरंत बदलने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मोदी-शाह की जोड़ी 2019 का चुनाव जीतकर देश में शासन करती रही तो वह संविधान को बदल देगी और कभी चुनाव नहीं करवाएगी। जर्मनी में हिटलर ने जो किया था, वही होगा।


केजरीवाल ने भाजपा पर धर्म के नाम पर लोगों के बीच दुश्मनी फैलाने का आरोप लगाया।           उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का सपना देश को टुकड़ों में बांटने का था। भाजपा सरकार लोगों के बीच रंजिश फैलाकर और धर्म, भाषा के नाम पर राष्ट्र को बांटने कर प्रयास कर उस दिशा में आगे बढ़ रही है।

आप प्रमुख ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले पांच साल में वह रोजगार के अवसर पैदा करने में नाकाम रही है और किसान भीषण दिक्कतों का सामना कर रहे है ।  उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी ने रोजगार के सारे अवसरों को खत्म कर दिया और मोदी की मित्र बीमा कंपनियां किसानों के नाम पर पैसे बना रही है। केजरीवाल ने कहा कि आम चुनाव का लक्ष्य अगले प्रधानमंत्री को खोजना नहीं बल्कि मोदी और उनकी पार्टी को हटाना है । 
 

vasudha

Advertising