केजरीवाल ने वकीलों की नियुक्ति रद्द करने के एलजी के आदेश को शर्मनाक बताया

Sunday, Nov 06, 2016 - 12:30 AM (IST)

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए उच्चतम न्यायालय के 15 वकीलों की समिति की नियुक्ति को रद्द करने के उप राज्यपाल के आदेश को आज शर्मनाक करार दिया।   

केजरीवाल ने कहा कि इस आदेश को आप सरकार पहले ही खारिज कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल ने बेशर्मी से इन नियुक्तियों को रद्द किया है। 

Advertising