केजरीवाल और नड्डा ने  ''फ्लाइंग सिख'' को किया याद, बोले- आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे मिल्खा सिंह

Saturday, Jun 19, 2021 - 10:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महान एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त  करते हुए कहा कि उनका जीवन हर भारतीय को प्रेरणा देता रहेगा। इसके साथ ही  भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि मिल्खा सिंह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।


केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा करने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी का निधन एक गौरवपूर्ण अध्याय का अंत है। उनका जीवन हर भारतवासी को सपने देखने और पूरी मेहनत से उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देता रहेगा। वह हम सबके दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि।’’


नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘महान धावक मिल्खा सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। उड़न सिख की शख्सियत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विश्व एथलेटिक्स में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’


कोरोना वायरस संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह का शु्क्रवार रात निधन हो गया। वह 91 साल के थे। इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी इसी बीमारी के कारण निधन हो गया था।

vasudha

Advertising