केदारनाथ में सामान पहुंचाने के लिए शख्स ने सीढिय़ों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, VIDEO देख लोग हुए हैरान
Monday, Jul 20, 2020 - 01:18 PM (IST)
नई दिल्ली; सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें केदारनाथ में सामान पहुंचाने के लिए एक शख्स ने सीढिय़ों पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्वटिर पर शेयर किया है।
It can happen only in India🙏 pic.twitter.com/HjI0knXB04
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 19, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि केदारनाथ में निर्माण कार्य चल रहा है। वहां बिजली स्टेशन भी लगाया जाना है। बिजली स्टेशन को बनाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के लिए भारी मशीने ऊपर पहुंचानी थीं। शख्स ने भारी मशीनों को ट्रैक्टर पर लादकर, उसको सीढिय़ों पर चढ़ा दिया। इस घटना को वहां खड़े किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।