कांवड़ यात्रा : लक्ष्मण झूला पुल सील

Tuesday, Jul 16, 2019 - 10:08 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

ऋषिकेश (स.ह.): कांवड़ यात्रा शुरू होने से 2 दिन पूर्व ब्रिटिशकाल में बना लक्ष्मण झूला पुल किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर सोमवार को पूरी तरह से सील कर दिया गया। पिछले सप्ताह प्रशासन ने इसे खस्ताहाल घोषित किया था। इसके बाद से यहां दोपहिया वाहन की एंट्री बंद कर दी गई थी।

सोमवार को यहां भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में पुल को लोहे की चादरों से सील कर दिया गया। अब यहां से किसी भी तरह की आवाजाही संभव नहीं हो सकेगी।

कई दिनों से लक्ष्मण झूला पुल को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार स्थानीय प्रशासन ने निर्णायक कदम उठाया। नरेंद्र नगर एस.डी.एम. युक्ता मिश्रा, सी.ओ. नरेंद्र नगर प्रमोद शाह सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। 


 

Niyati Bhandari

Advertising