कठुआ को जल्द मिलेंगा पांच पुलों का तोहफा

Tuesday, Aug 14, 2018 - 08:15 PM (IST)

कठुआ : बार्डर रोड आर्गनाइजेशन(बी.आर.ओ) द्वारा जिला कठुआ में बनाए जा रहे पांच पुल इस वर्ष के अंत तक या फिर अगली वर्ष की शुरूआत तक लोगों को समर्पित कर दिए जाएंगे। यह दावा केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने (बी.आर.ओ) के प्रोजेक्टों की समीक्षा के बाद किया। इस दौरान पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी पंजाब और कठुआ संबंधी महत्वपूर्ण उन प्रोजेक्टों पर चर्चा की जिससे दोनों राज्यों के साथ साथ विशेषकर कठुआ को लाभ मिलना है। उन्होंने शाहपुर कंडी, उज्ज मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट आदि पर भी चर्चा की। बादल ने इन प्रोजेक्टों पर सरकार की गंभीरता पर डॉ जितेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना भी की।

 

डॉ जितेंद्र सिंह ने सुखबीर बादल को बताया कि पंजाब की सीमा से सटे कीडिय़ां गंडियाल पुल भी अक्तूबर तक सुचारू कर दिया जाएगा। जिसका संपर्क पंजाब से होगा। इसके लिए बनी-बसोहली-डोडा मार्ग के माध्यम से भी पंजाब से राज्य का संपर्क और बेहतर होगी। डॉ सिंह ने कहा कि परोल-कोटपुन्नू पर बीन पुल का निर्माण भी लगभग पूरा होने को है। जबकि बसंतपुर पुल दिसंबर तक, तरनाह 1 और तरनाह 2 पर पुल निर्माण आगामी फरवरी माह तक पूरा होगा। इसके अलावा उज्ज पुल का निर्माण भी लगभग पूरा होने को है। यह तमाम पुल इस वर्ष के अंत या फिर नववर्ष की शुरूआत पर लोगों की आवाजाही के लिए खुल जाएंगे।  
 

Monika Jamwal

Advertising