राष्ट्रीय शिक्षक आवार्ड से नवाजे गए  कठुआ के शिक्षक गुरनाम सिंह

Thursday, Sep 05, 2019 - 08:37 PM (IST)

कठुआ (गुरप्रीत) : शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दे रहे सरकारी शिक्षक जसरोटा निवासी गुरनाम सिंह को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान हासिल हुआ है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा उन्हें नेशनल टीचर्स आवार्ड से नवाजा गया। गुरनाम सिंह को बेहतर अकादमिक सेवाओं के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने को लेकर सम्मान दिया गया। गुरनाम सिंह 1992 से शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। मौजूदा समय में वे प्राइमरी स्कूल अप्पर लाहड़ी में तैनात हैं।

 

उन्होंने रिसोर्स पर्सन के तौर पर  एक हजार शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है। स्कूल में बेहतर ढांचागत सुविधाओं के साथ साथ स्मार्ट क्लासरूम बनाने को लेकर भी प्रयास किए हैं। गुरनाम सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों का फल उन्हे ंराष्ट्रीय आवार्ड से मिला है। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।
 
 

Monika Jamwal

Advertising