तीन माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे शिवा नगर के लोग, खाली वर्तन लेकर सडक़ों पर उतरने की चेतावनी

Monday, Jun 17, 2019 - 02:31 PM (IST)

कठुआ  :  शहर के वार्ड नं.-19 शिवा नगर में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों ने  विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। खाली वर्तन लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पी.एच.ई. विभाग विरोधी नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारी महिला माया देवी, विक्रम आदि ने कहा कि वे पिछले करीब तीन माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। परंतु विभाग समस्या के समाधान के बजाय भाग रहा है। पानी की जरूरत इस मौसम में ज्यादा होती है लेकिन आपूर्ति न होने से परेशानियां बढ़ रही हैं।

 

अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। वह भी नहर या फिर अन्य स्रोत से पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। विभाग अतिरिक्त पाइपों को लगाने की बात करता है लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो रहा। वहीं,ख् अन्य ने कहा कि समस्या के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान न किया गया तो वह वर्तन लेकर सडक़ों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising