कठुआ के लिए गर्व की बात- दिल्ली परेड में शामिल हुई डिग्री कालेज की छात्रा

Thursday, Jan 27, 2022 - 06:18 PM (IST)

 कठुआ  : नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने का मौका महिला डिग्री कॉलेज कठुआ की छात्रा कोमाक्षी अंदोत्रा को हासिल हुआ है। परेड मेंं भाग लेने के बाद अंदोत्रा काफी गदगद है। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उसके लिए यह गर्व की बात है कि देश की राजधानी में आयोजित मुख्य समारोह की परेड में भाग लेने का मौका उन्हें मिला है। उसने बताया कि जम्मू से चार लोगों का चयन हुआ था जिसमें वे भी शामिल थी। यह उसके लिए और कठुआ कॉलेज के लिए भी गर्व की बात है।

Monika Jamwal

Advertising