Video-BJP प्रदेश अध्यक्ष का दावा, कठुआ गैंगरेप केस में पाकिस्तान का हाथ

Friday, Apr 13, 2018 - 06:30 PM (IST)

मध्यप्रदेश (खंडवा): जम्मू जिले के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की भयावह घटना ने देश भर को हिलाकर रख दिया है। अब इसको लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी शुरु हो गई है। वहीं सोशल मीडिया पर देश भरी की हस्तियां पोस्ट कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने दावा किया है रेप के बाद बच्ची की हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने कहा कि फूट डालने के लिए पाकिस्तानी एजेंट्स ने बच्ची के साथ रेप किया और जय श्रीराम के नारे लगाए हैं।

उपवास पर बैठे सांसद
देश भर में भाजपा सांसदों ने देश भर में उपवास किया। इसी क्रम में नंदकुमार खंडवा में उपवास पर बैठे थे। जहां जब उनसे इस सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कश्मीर में जिस मासूम के साथ रेप हुआ उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हैं। उसने ही भारत में फूट डालने के लिए आरोपियों के समर्थन में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए हैं। हालाँकि नंदकुमार ने घटना की बेहद निंदा की है। उन्होंने कहा यह इंसानियत को कलंकित करने वाली घटना हैं। इसकी घोर निंदा करते हैं और कश्मीर जैसे राज्य में ये जो कुछ कर रहे होंगे ये पाकिस्तान के एजेंट्स हो सकते हैं।  उन्होंने कहा, कश्मीर में तो 1 फीसदी भी हिन्दू नहीं है, वहां तो बेचारा हिन्दू मुंह भी नहीं खोल पाता, वो क्या नारे लगाएगा।

17 जनवरी को शव बरामद
जम्मू के कठुआ जिले में रस्साना जंगलों से 17 जनवरी को एक आठ वर्षीय बच्ची आसिफा का शव बरामद हुआ था। बच्ची इससे एक सप्ताह पहले जंगल में घोड़ों को चराते हुए लापता हो गई थी। उसे एक मंदिर में कई दिन तक बंधक बनाकर उसे नशे में रखा गया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई। 10 जनवरी को गैंगरेप मृतका आसिफा को उसके गांव से किडनैप किया गया, जिसके बाद उसे नशे का इंजेक्शन देकर एक हफ्ते तक उसके साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप की इस घटना में पुलिस अधिकारी और एक किशोर भी शामिल था।

ASHISH KUMAR

Advertising