सड़क दुर्घटना में राजस्थान के गृहमंत्री घायल

Sunday, Jun 24, 2018 - 11:35 AM (IST)

जयपुर : राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया सडक दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना में घायल कटारिया को तत्काल समीपस्थ महात्मा गांधी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर छुट्टी दे दी। कटारिया के नाक पर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने सीटी स्केन भी किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी हादसे की जानकारी मिलने पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार कटारिया शनिवार रात लगभग ग्यारह बजे कोटा से जयपुर की ओर आ रहे थे तभी शिवदासपुरा टोल नाके के पास उनकी कार आगे चल रही पायलट गाडी से टकरा गई। इस हादसे में कटारिया के चेहरे और नाक के पास चोट लगी। हादसा उस समय हुआ जब उनके आगे चल रही पायलट कार के चालक ने टोल नाके पर लगे स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे आ रही उनकी कार टकरा गई। 

Punjab Kesari

Advertising