कश्मीरी युवा संगीत के माध्यम से कर रहे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन

Monday, Mar 18, 2024 - 04:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कश्मीर के प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी युवा कलाकार अपने संगीत के माध्यम से कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन कर रहे हैंऔर तेजी से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल कर रहे हैं। युवा प्रतिभाओं द्वारा निर्मित किए जा रहे वीडियो एल्बम हाई क्वालिटी वाले हैं।

इन गानों में केवल कश्मीर में मौजूद असाधारण संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है, बल्कि लुभावने परिदृश्यों और कश्मीर की अनूठी परंपराओं को भी उजागर किया जा रहा है। इससे युवाओं के लिए प्रतिभा दिखाने और मनोरंजन उद्योग में अपनी पहचान बनाने के अवसर पैदा हो रहे हैं। कश्मीरी संगीत उद्योग की प्रगति न केवल कश्मीर के लिए गर्व का स्रोत है, बल्कि इसके युवाओं की दृढ़ता और रचनात्मकता का प्रमाण भी है।

 

Radhika

Advertising