अब देखिये  कौन बनेगा कश्मीरी करोड़पति ?

Tuesday, Apr 30, 2019 - 12:04 PM (IST)

श्रीनगर : लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम च्कौन बनेगा करोड़पति' के कश्मीरी संस्करण की पहली कड़ी सोमवार को क्षेत्रीय भाषा में प्रसारित की गई। कार्यक्रम का कश्मीरी संस्करण डीडी कश्मीरी चैनल पर प्रसारित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ,कुस नी कोशुर करोड़पाएत?,  का प्रसारण रात आठ बजे किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण छह जुलाई तक सप्ताहांत में रात को आठ से नौ बजे तक किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की घोषणा के बाद से इसे स्थानीय लोगों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

एक अधिकारी ने बताया, हमें 1.5 लाख से अधिक फोन कॉल मिले जिनमें से 1,200 को ऑडिशन के लिए चुना गया। श्रीनगर, जम्मू और नयी दिल्ली में दो दो ऑडिशन हुए।'' शो की कई कडिय़ों की शूटिंग नोएडा में हुई। इस कार्यक्रम की मेजबानी जाने माने अभिनेता, एंकर और हास्य कलाकार रईस मोहिउद्दीन कर रहे हैं। कार्यक्रम का निर्माण स्टूडियो एनएक्सटी कर रहा है जो , कौन बनेगा करोड़पति, का निर्माण करता है। कौन बनेगा करोड़पति में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन एंकर होते हैं। अधिकारी ने बताया, इसका पैटर्न वही है लेकिन भाषा कश्मीरी है। 
 

Monika Jamwal

Advertising