26 वर्षीय कश्मीरी युवती ने फतह की माउंट एवरेस्ट चोटी

Friday, May 24, 2019 - 11:45 AM (IST)

श्रीनगर : नाहिदा मंजूर, 26 वर्षीय जांबाज युवती ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर अपनी जीत का परचम फहराकर जम्मू कश्मीर और पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसी के साथ नाहिदा पहली कश्मीरी लडक़ी बनी है जिसने यह जीत पाई है। नाहिदा को उसकी जीत पर गवर्नर मलिक ने भी बधाई दी है और उसके सुनहरे भविष्य की कामना की है। 


नाहिदा कहती हैं कि बचपन से ही बर्फ से ढकी चोटियां उन्हें अपनी और आकषिर्त करती थीं। वह इन पर चढक़र इन्हें पढऩा चाहती थीं और वही सपना उनका जुनून बन गया। नाहिदा ने अपने शेरपा गाउठ नीमा कंचा के साथ इस जीत को हासिल किया। जानकारी के अनुसार नाहिदा अपने ग्रुप के साथ 18 मई 2019 को  निकली थीं और उन्होंने 21 मई को अपना लक्ष्य हासिल किया। नाहिदा ने 4 मार्च को अपनी यात्रा हेतु क्राउड फंड जुटाना शुरू किया था। उसे जम्मू कश्मीर के स्पोटर्स काउंसल नेे भी सपांसर किया था। 
 

Monika Jamwal

Advertising