पांच नागरिकों की मौत पर आज कश्मीर बंद

Monday, May 07, 2018 - 12:11 PM (IST)

श्रीनगर:  हुरिर्यत के संयुक्त गुट के आहवान के चलते आज कश्मीर में बंद है। शोपियां, पुलवामा और दक्षिण कश्मीर  के अन्य हिस्सों में सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में सिविल नागरिकों की मौत के बाद कश्मीर बंद का आहवान किया गया। वहीं जेआरएल ने लोगों से सोमवार को सिविल सचिवालय की तरफ मार्च करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि अलगाववादी तब तक प्रदर्शन करेंगे जब तक कि मासूम लोगों का कत्लेआम बंद नहीं किया जाता है।

 


गौरतलब है कि कश्मीर में आज से सचिवालय छह महीनों के लिए खुलने जा रहा है। जम्मू से दरबार मूव होने के बाद आज पहली बार श्रीनगर में दरबार सजेगा। ऐसे में अलगाववादियों ने सरकार को घेरने का फैसला किया। हुरिर्यत के नरमपंथी गुट के नेता मीरवायज ने समाज  के सभी तबकों से शांतिपूर्ण धरने का आहवान किया है। 

Monika Jamwal

Advertising