20 साल की कश्मीरी लड़की कुछ ऐसे बन गई शांतिदूत

Saturday, Apr 29, 2017 - 06:29 PM (IST)

श्रीनगर: उम्र 20 वर्ष। नाम बद्र-अ-नीसा भट्ट। उद्देश्य है विश्व को शांति सन्देश देना। जी हां। कश्मीर में जहां एक तरफ हालात खराब हैं और पत्थराव हो रहा है वहीं बद्रनीसा ने शांति का सन्देश बांटने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। उसने पैंटिंगस को इसका जरिया बनाया है। अपने विचारों को सुन्दर चित्रों के माध्यम से वो अभिव्यक्त कर रही हंै।

 


नीसा सूूफी शिक्षा और परम्पराओं से प्रेरित हैं और सूफी शिक्षा में ही उनकी गहरी रूचि है। सिर्फ यही नहीं बल्कि नीसा अपनी पैंटिगस प्रदर्शनी तुर्की और अस्ट्रेलिया में भी लगा चुकी हैं। युवा आर्टिस्ट नीसा कहती हैं कि वह अपने काम को एक अलग तरीके से पेश करना चाहती हैं और इसके पीछे उनके परिवार की स्पोर्ट भी शामिल है।


उनके काम में सूफी महिलाओं का काफी जिक्र रहता है। नीसा सूफी दृष्टिकोण को अल्लाह से जोडक़र देखती हैं। नीसा को दुख है कि कश्मीर में कोई आर्ट गैलरी नहीं है और कलाकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

Advertising