कश्मीर में केंद्र के पैसे का हुआ है दरुपयोग: वी के सिंह

Saturday, Jul 30, 2016 - 08:36 PM (IST)

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह आज कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्र के पैसे का लंबे समय तक दुरुपयोग हुआ है और राज्य की पिछली अधिकतर सरकारों ने कश्मीरी जनता को सिर्फ गुमराह किया है। जनरल सिंह ने यहां जवाहरलाल विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम यह बात कही। ‘कश्मीर में जनता, शांति और संभावनाएं’ विषय पर आयोजित दो दिन के सम्मेलन के समापन सत्र में उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कश्मीर के लोग भी उतने ही देशभक्त हैं जितने कि देश के बाकी हिस्सों के लोग हैं। 

 
कश्मीर में मुस्लिम, गुर्जर, हिंदू और गोजू समुदाय के लोग सदियों से एक दूसरे के साथ प्रेम से रहते आए हैं और आज भी रह रहे हैं। सम्मेलन का आयोजन विश्व ग्राम ने राष्ट्रीय मुस्लिम बुद्धिजीवी मंच के सहयोग ने किया था। राष्ट्रीय मुस्लिम बुद्धिजीवी मंच की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से कश्मीर के विकास के लिए बहुत धन दिया है लेकिन पिछले कई सालों में उसका उपयोग विकास कार्यों पर नहीं हुआ। राज्य की पिछली अधिकतर सरकारों ने कश्मीरी जनता को सिर्फ गुमराह किया है। राष्ट्रीय मुस्लिम बुद्धिजीवी मंच के संयोजक शेख अकील अहमद ने बताया कि दो दिन तक चले इस सम्मेलन में कश्मीरी लोगों की समस्याओं और परेशानियों, उनके समाधान और क्षेत्र में बेहतर जीवन की संभावनाओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। 

 

Advertising