फंदे से झूलता मिला KAS अधिकारी का शव, मौत में छिपे हैं कई रहस्य

Wednesday, May 15, 2019 - 06:25 PM (IST)

जम्मू  : सैनिक कालोनी पुलिस पोस्ट क्षेत्राधिकार अंसल फलैट में से एक के.एस.एस. अधिकारी का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुशील अत्री (के.ए.एस.) के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुशील अत्री 2004 बैच के के.पी.एस. अधिकारी थे। उनका शव फलैट में पंखे के साथ लगे फंदे से झूलता देखा गया। इस संदर्भ में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बतां दें कि सुशील अत्री विभिन्न जगहों पर तैनात रह चुके हैं और मौजूदा समय में वह पर्यटन विभाग में तैनात थे।

एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार अधिकारी का किसी महिला के साथ प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी उसके परिवार और पत्नी को भी नहीं है। महिला को अधिकारी बार-बार  मिलने बुला रहा था और नहीं आने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस हर मामले से जांच कर रही है। इस बात का पता नहीं चल पाया है कि केएएस अधिकारी की मौत के बारे में पुलिस को सबसे पहले किसने सूचना दी। 

Monika Jamwal

Advertising