कारवां-ए-अमन बस मुजफ्फराबाद के लिए रवाना

Monday, Jul 30, 2018 - 03:06 PM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक बस कारवां -ए-अमन आज सुबह यहां से नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ जाने के लिए रवाना हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बस श्रीनगर के बेमिना से सुबह 0720 बजे कमान पोस्ट के लिए रवाना हुई जो उरी सेक्टर में अंतिम भारतीय सैन्य चौकी है और अब यह व्यापार सुविधा केन्द्र पहुंच गयी है जहां से इसमें और यात्री सवार होंगें।


बस में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में दोपहर बाद जानकारी मिल सकेगी। पीओके से आने वाले यात्रियों की संख्या में बारे में भी शाम को ही जानकारी मिल सकेगी।
इस बस सेवा की शुरुआत भारत और पााकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार लाने के लिए सात अप्रैल 2005 को हुई थी ताकि 1947 के बंटवारेे के समय अलग हुए लोग पासपोर्ट के बिना केवल ‘यात्रा परमिट’ की मदद से अपने परिवारों से मिल सकेें। 


ये यात्रा परमिट दोनों देशों की खुफिया एजेंसियों की ओर से नामों को मंजूरी मिलने के बाद जारी किये जाते हैं। यह बस सेवा शुरु होने के बाद हजारों लोग दोनों तरफ रहने वाले अपने परिवारों से मिल चुके हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising