Karva chauth 2019: ये है देश-विदेश में चांद निकलने का शुभ समय

Thursday, Oct 17, 2019 - 08:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

करवा चौथ का व्रत चांद देख कर उसे अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है। शाम की कथा के बाद चांद का इंतजार शुरु हो जाता है। चंदा मामा भी खूब इतराता है और सुहागिनों को मीठा-मीठा लंबा इंतजार करवाता है। कभी बादलों में छिपकर आंख-मिचौली खेलता है तो कभी सब्र का इम्तिहान लेता है। आइए हम आपको बताते हैं भारत और विदेश में चांद निकलने का शुभ समय। जिससे आपके इंतजार की घड़ियां जल्दी खत्म हो जाएंगी।

करवा चौथ: ये हैं व्रत से जुड़ी पारंपरिक कथाएं

Karva chauth 2019: थाली बंटाते हुए गाएं ये गीत

चंद्रमा की पूजा का महत्व
छांदोग्य उपनिषद् के अनुसार जो चंद्रमा में पुरुष रूपी ब्रह्मा की उपासना करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। उसे जीवन में किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता। उसे लंबी और पूर्ण आयु की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जिन दंपत्तियों के बीच छोटी छोटी बात को लेकर अनबन रहती है, करवाचौथ व्रत से आपसी मनमुटाव दूर होता है। 

चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 17 अक्तूबर, 2019 (बृहस्पतिवार) को सुबह 6 बज कर 48 मिनट से

चतुर्थी तिथि समाप्त: 18 अक्तूबर, 2019 को सुबह 7 बज कर 29 मिनट तक

करवा चौथ व्रत का समय: 17 अक्तूबर सुबह 6 बज कर 27 मिनट से रात 8 बज कर 18 मिनट तक

पूजा का शुभ मुहूर्त: 17 अक्तूबर 2019 की शाम 5 बज कर 46 मिनट से शाम 7 बज कर 2 मिनट तक

चंद्रोदय का समय रात्रि 8 बज कर 27 मिनट पंचांगानुसार परंतु वास्तव में कई नगरों में यह पौने 9 से 9 बजे  के मध्य दिखेगा।

पंजाब के शहरों में चंद्रोदय का संभावित समय
जालंधर- 8.21
बठिंडा- 8.18
फिरोजपुर- 8.20
पठानकोट- 8.19
पटियाला- 8.20
मोहाली- 8.18
रोपड़- 8.18
श्री मुक्तसर साहिब- 8.27
लुधियाना- 8.21
होशियारपुर- 8.19
फगवाड़ा- 8.20
संगरूर- 8.22
राजपुरा- 8.19
अमृतसर- 8.23

विदेश में चांद निकलने का समय
लंदन-
21.01 पर
मेनचेस्टर- 20.55 पर
केनबरा- 21.48 पर
हाबर्ट- 22.01 पर
पेरिस- 21.19 पर
न्यूयॉर्क- 20.40 पर
कैलिफोर्निया- 21.01
फ्लोरिडा- 21.47
मिशिगन- 21.17
ओहायो- 21.25
ओरेगॉन- 20.45
साऊथ केरोलिन- 21.30
नॉर्थ कैरोलिना- 21.12
जर्मनी- बार्रिर्लन- 19.44 पर
हांगकांग- क्वीन सोंग- 20.26 पर
इटली-मिलान- 21.27 पर
जापान-टोक्यो- 19.10 पर
नेपाल-काठमांडू- 21.01 पर
नार्वे-ओस्लो- 19.09 पर
सिंगापुर- 21.46 पर
स्पेन- बार्सिलोना- 21.43 पर

क्या खाएं व्रत खोलने के बाद
चांद निकलने के बाद जब आप व्रत खोलें, तो बहुत ज्यादा तेल खाने से दूर रहें। दिन भर खाली पेट रहने के कारण अचानक से ऑयली फूड खाने से एसिडिटी परेशान कर सकती है। व्रत तोडऩे के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर हैल्दी फूड खाएं ताकि शरीर को खोई ऊर्जा वापस मिल सके। साथ ही रात में सोने से पहले कम से कम तीन से चार गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर में दिनभर हुई पानी की कमी दूर हो सके। सोने से पहले एक गिलास नींबू पानी भी पाचन में मदद करेगा।

Niyati Bhandari

Advertising