Kartik Aaryan के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तूफान में गिरे होर्डिंग के नीचे आकर परिवार ने इस अहम शख्स की मौत

punjabkesari.in Friday, May 17, 2024 - 01:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। मुंबई में आए भयंकर तूफान में एक्टर के मामा-मामी के निधन की खबर सामने आई है। 13 मई को घाटकोपर होर्डिंग हादसा हुआ था।  इसी दुर्घटना में कार्तिक आर्यन के रिश्तेदारों की मौत हो गई। 

दरअसल, मनोज चंसोरिया मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पद से रिटायर हुए थे। 13 मई को शाम करीब 4:30 बजे ये दोनों मुंबई के एक पेट्रोल पंप पर रुके थे ताकि वो मध्य प्रदेश जाने के लिए अपनी कार में पेट्रोल भरवा सकें। उसी दौरान मुंबई के घाटकोपर में 250 टन का होर्डिंग गिर गया।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार की रात यानी हादसे के करीब 3 दिन बाद शव कार से बरामद किए गए हैं।

कार्तिक आर्यन के मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे और उनकी मामी का नाम अनीता चंसोरिया था। ये दोनों जबलपुर के सिविल लाइन्स के मरियम चौक में रहते थे। जानकारी के अनुसार, कार्तिक आर्यन के मामा-मामी अपनी कार से मुंबई आए थे, यहां वो अपना वीजा बनवाने आए थे। उन्हें अपने बेटे यश के पास अमेरिका जाना था। मुंबई से जबलपुर लौटते वक्त एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए वे रुके और उसी वक्त  250 टन का होर्डिंग गिर गया बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस को मलबे में दो बॉडी मिली थी। 3 दिन हो जाने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में बेटे ने अंगूठी से माता-पिता की पहचान की। बताया जा रहा है गुरुवार को यानी 16 मई 2024 को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News