श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे महामंडलेश्वर करौली शंकर दास महाराज, लिया “नशा मुक्त पंजाब” का संकल्प

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 05:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क : श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर दास महाराज ने पवित्र श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेककर पंजाब को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। अपने पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने सिख गुरुओं की परंपरा को सर्वोच्च बताते हुए सेवा और आध्यात्मिक जागरण को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

विशेष बात यह रही कि महामंडलेश्वर बिना किसी VIP एंट्री और आडंबर के सामान्य श्रद्धालुओं की तरह दरबार साहिब में दर्शन करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि गुरुओं के सम्मान में सेवा ही परम धर्म है और इसी भावना के साथ वे पंजाब में निःशुल्क “ईश्वरीय आनंद दरबार” का कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

मिश्री मठ, हरिद्वार के मठाधिपति एवं “स्मृति महाविज्ञान” के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर दास महाराज वर्षों से ध्यान साधना, प्रार्थना और संकल्प के माध्यम से लाखों लोगों को नशा, भय, रोग और मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में संत संसद के दौरान एक वायरल वीडियो में कहा था कि पंजाब के युवाओं और पीड़ित परिवारों को नशे से बाहर निकालने के लिए अब अमृतसर सहित पंजाब के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क आनंद दरबार आयोजित किए जाएंगे, जहां ध्यान साधना और प्रार्थना के माध्यम से लोगों को सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित किया जाएगा।

हाल ही में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन द्वारा उन्हें महामंडलेश्वर पद पर प्रतिष्ठित किया गया है। श्री गुरु नानक एवं उनके सुपुत्र बाबा श्री चंद्र महाराज को प्रेरणास्रोत मानते हुए वे अब पंजाब में ध्यान साधना और नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News