कर्नाटक में थम गया चुनाव प्रचार, निगाहें 12 मई पर

Thursday, May 10, 2018 - 06:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जीत के सेहरे के लिए चिलचिलाती धूम में भी चुनावी मैदान में डटे रहने वाले राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान का आज आखिरी दिन था। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए ‘मिनी लोक सभा ’चुनाव बना यह विधानसभा चुनाव मोदी बनाम राहुल भी बन गया है। इतिहास की घड़ी (12 मई) के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता में राज्य की नयी सरकार के गठन को लेकर इन दिनों उत्सुकता चरम पर है।
 
पीएम का मिशन ‘कर्नाटक मुक्त भारत’
संभवत: यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘कर्नाटक मुक्त भारत’ मिशन को बेहद गंभीरता से लेते हुए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं और चुनाव प्रचार में सत्तारूढ़ कांग्रेस, खासकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमले कर रहे हैं। कर्नाटक में पार्टी की सरकार बचाने के लिए बीमार चल रही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी विजयापुरा में पहला चुनाव प्रचार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं हैं कि मोदी भाषण अच्छा देते हैं और वह बहुत बढिय़ा वक्ता हैं। लोगों को मूर्ख बनाने का ड्रामा करना उनको आता है। 

मनमोहन सिंह ने भी किए तीखे हमले
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री अरुण जेतली तबीयत खराब रहने के कारण चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले सके। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुनाव प्रचार में अपनी भूमिका को संवाददाता सम्मेलन तक ही सीमित रखी और विमुद्रीकरण, वस्तु एवं सेवा कर, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री पर तीखे हमले किये। डॉ सिंह ने आरोप लगाया कि इस सभी कारणों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। 

vasudha

Advertising