Karnataka: तुमकुरु से झील किनारे जली कार में मिले तीन शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Friday, Mar 22, 2024 - 09:18 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के तुमकुरु जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में एक झील के किनारे एक जली हुई कार से बुरी तरह से झुलसे तीन शव बरामद किये गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से तुमकुरु लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। साथ ही कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जिस जली हुई कार से बुरी तरह से झुलसे हुए शव बरामद किये गए वह कुचांगी झील के किनारे मिली।

पुलिस ने कहा कि शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक के वी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘ हमें नहीं पता कि यह घटना कैसे घटी। हमारी जांच जारी है। यह हत्या का मामला हो सकता है। दो लोगों के शव कार की डिग्गी में थे और तीसरा शव कार की दूसरी पंक्ति में था। यह घटना संभवत: आधी रात की है। यह मामला आज अपराह्न को ही हमारे संज्ञान में आया।''

Yaspal

Advertising