कांग्रेस ने सिद्धारमैया को कर्नाटक विधानसभा में नेता विपक्ष नियुक्त किया

Wednesday, Oct 09, 2019 - 09:40 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को कर्नाटक विधानसभा में और पूर्व मंत्री एस आर पाटिल को विधान परिषद् में विपक्ष का नेता नियुक्त किया। पार्टी ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक में सिद्धरमैया को विधानसभा में और एस आर पाटिल को विधान परिषद् में तत्काल प्रभाव से विपक्ष का नेता नियुक्त किया है।''

सिद्धरमैया अब कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य नहीं हैं। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की निर्णय करने वाली सर्वोच्च संस्था है। कांग्रेस के बयान में कहा गया है, ‘‘पार्टी कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य के रूप में सिद्धरमैया के योगदान की सराहना करती है।''

 

Yaspal

Advertising