गोवा, मणिपुर और बिहार तक पहुंची कर्नाटक की सियासी आंच
Friday, May 18, 2018 - 05:32 AM (IST)
नेशनल डेस्कः कर्नाटक में अभी हाईवोल्टेज ड्रामा खत्म नहीं हुआ कि इसकी आंच अब अन्य राज्यों गोवा, मणिपुर, बिहार तक पहुंच गई है। कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता दिये जाने के बाद गोवा, मणिपुर में कांग्रेस तो बिहार में राजद ने भी सरकार बनाने का दावा पेश करने का फैसला किया है। गोवा में बीजेपी की सरकार है, जबकि बिहार में जनता दल यूनाइटेट (JDU) के साथ गठबंधन की सरकार है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि देश में एक ही कानून लागू होता है, लिहाजा गोवा, मणिपुर, मेघालय और बिहार में भाजपा-एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए। बिहार में राजद और गोवा मणिपुर और मेघायल में कांग्रेस राज्यपाल से मिलकर अपना दावा पेश करने की रणनीति बना रही है। गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर ने कहा कि वह शुक्रवार की सुबह राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात करेंगे और अपना सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
बिहार के राजद करेगी सरकार बनाने का दावा पेश
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि अगर कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया गया है तो बिहार में भी हमें सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए। हम बहुमत साबित कर देंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से दोपहर 1 बजे सभी विधायकों के साथ मुलाकात कर पार्टी का पक्ष रखेंगे। बकौल तेजस्वी- हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि वो राज्यपाल को बिहार के जनादेश का चीरहरण कर चोर दरवाजे से बनी सरकार को बर्खास्त करने का निर्देश देकर सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का निमंत्रण दें।
Party has decided that we'll meet Guv at 1 pm tomorrow & demand that like BJP, the single largest party in Karnataka, was called to form the govt, similarly the current govt here be dissolved & the single largest party, RJD, be invited to form the govt: Tejashwi Yadav, RJD pic.twitter.com/9KYko9gIf0
— ANI (@ANI) May 17, 2018
कर्नाटक में भाजपा के बहुमत साबित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “भाजपा कैसे बहुमत साबित करेगी?”भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पास इसका एक ही विकल्प है कि वह विरोधी दलों के विधायकों के घरों पर सीबीआई और ईडी के छापे पड़वाएंगे। यह पूरी तरह से तानाशाही है और अगर हम आज इनके खिलाफ एकसाथ नहीं आए तो कल किसी और राज्य मे ऐसा ही होगा। जैसा आज कर्नाटक में हो रहा है।
How will BJP prove majority? Amit Shah has only one formula, horse-trading or sending agencies like CBI & ED behind MLAs of other parties. It's dictatorship by BJP. If we aren't united today then it was Bihar y'day, Karnataka today, can be MP or Rajasthan tomorrow: Tejashwi Yadav pic.twitter.com/dp6gXoBpwL
— ANI (@ANI) May 17, 2018
मणिपुर के पूर्व सीएम कल करेंगे सरकार बनाने का दावा पेश
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह मणिपुर के राज्यपाल से मिलकर राज्य में ने सिरे से सरकार बनाने चाहते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए सरकार बनाने का अधिकार उन्हें मिलना चाहिए।
पूर्व सीएम का कहना है कि 60 सीटों में से कांग्रेस ने 28 सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन उन्हें सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। इस सिलसिले में वह शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी 2 मई से मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं क्योंकि मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला 4 सप्ताह की छुट्टी पर हैं।
We're seeking appointment from Guv for tomorrow. We were single largest party&had immediately met Guv after results were announced but we weren't invited to form govt. Based on recent developments, if BJP can be given chance to form govt, why not us?: OI Singh, Former Manipur CM pic.twitter.com/WiclxOAwwB
— ANI (@ANI) May 17, 2018
बता दें कि कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। 222 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 वहीं अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली है। राज्य के गवर्नर वाजुभाई वाला ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया और गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।