दलित से शादी करने पर गर्भवती मुस्लिम महिला को जिंदा जलाया(Pics)

Tuesday, Jun 06, 2017 - 03:02 PM (IST)

बेंगलुरु: कर्नाटक के बीजापुर जिले से ऑनर किलिंग का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती मुस्लिम लड़की को दलित से शादी करने पर परिजनों ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर जिंदा जला दिया। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने 4 आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, घटना बीजापुर जिले के गुंडनकला गांव की है, जहां 21 वर्षीय बानु बेगम को अपने ही गांव के रहने वाले सायबन्ना शराप्पा से प्यार हो गया। सायबन्ना दलित और बानु मुस्लिम थी। परिवार काे जब इनके रिश्ते के बारे में पता चला, ताे उन्हाेंने लड़के के खिलाफ पुलिस में रेप का झूठा केस दर्ज करवा दिया। लेकिन जांच में केस झूठा पाए जाने पर पुलिस ने मामला  खारिज कर दिया।  


'गर्भवती होने की बात सुन भड़के'
परिजनों के विरोध से तंग आकर दाेनाें गोवा चले और वहां सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी कर ली। कुछ समय बाद बानो गर्भवती हो गई, ताे दोनों वापस गांव आ गए। उन्हें लगा कि परिजन उन्हें अपना लेंगे, लेकिन गर्भवती होने की बात सुनकर लड़की के परिजन और भड़क उठे। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। लड़का किसी तरह से जान बचाकर पास के थाने में पहुंचा, लेकिन तब तक लड़की के परिजनों ने उसे चाकू से घायल कर जिंदा जला दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां, उसकी बहन और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 बहनें फरार हैं।

 

Advertising