कर्नाटक: राज्यपाल ने मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को शपथ लेने के लिए किया आमंत्रित

Friday, May 19, 2023 - 01:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गुरुवार को मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को टीम के सदस्यों के साथ शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे कांतिरावा स्टेडियम में होगा। इससे पहले मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन में गहलोत से मुलाकात की।

कांग्रेस विधायक दल द्वारा औपचारिक रूप से उन्हें अपना नेता चुने जाने के बाद उन्होंने दावा किया। कांग्रेस की 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 20 मई के शपथ ग्रहण समारोह को विपक्षी दलों की एकता के प्रदर्शन में बदलने की योजना है।

Parveen Kumar

Advertising