कर्नाटक चुनाव: बीजेपी पर लगा ज्यादा दांव, गिर गए भाव

Saturday, May 12, 2018 - 11:07 AM (IST)

नई दिल्ली(संजीव यादव): कर्नाटक की 224 में से 222 सीटों के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया चालू है जिसके चलते सट्टा बाजार में तेजी आई है। भाजपा पर जहां पहले 3 हजार करोड़ का दांव था वहीं अब ये दांव 5 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। कांग्रेस पर इस बार दांव 3 हजार करोड़ के लगभग ही है। बुकी के मुताबिक तेजी से बदल रहे घटनाक्रम और मतदान में बचे कम समय के चलते भाव में उतार-चढ़ाव आया है। जहां जेडीएस फेवरेट चल रही है वहीं अब लोग बीजेपी पर ज्यादा दांव खेल रहे हैं। ऐसे में बीजेपी का भाव गिर गया है। अब बीजेपी के नंबर वन पार्टी रहने पर 1 के बदले 9 की जगह अब 7 का रेट रखा गया है। जबकि कांग्रेस के भाव ज्यों के त्यों ही हैं। 

आज दोपहर के बाद बदल जाएगा बाजार 
सटोरियों के दावों के मुताबिक जैसे-जैसे वोटिंग होगी उसी के बाद इसके भाव में तेजी से बदलाव होंगे। चुनाव के मतदान को दो भागों में बांटा गया है, अगर सुबह वोटिंग प्रतिशत अच्छा रहता है तो भाव तेजी से बदलेंगे, नहीं तो शाम को वोट प्रतिशत के बाद जीत और हार पर दांव खेला जाएगा। 

सट्टा बाजार का अनुमान
 

  • - कांग्रेस : 92-100 सीटें (1 के बदले 11 का भाव)
  • -बीजेपी : 85-82 सीटें (1 के बदले 9 का भाव, अब 7 का) 
  • -जेडीएस : 32-35 सीटें (1 के बदले 6 का भाव) 
  • -जेडीएस को किंगमेकर माना है सटोरियों ने, 1 के बदले 13 का भाव जो सबसे ज्यादा है

Anil dev

Advertising