राहुल गांधी ने साधा BJP पर निशाना, कहा- पाकिस्तान जैसा हो गया है हिंदुस्तान

Thursday, May 17, 2018 - 01:34 PM (IST)

नई दिल्ली: कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की पद की शपथ दिलाए जाने को ‘ हास्यास्पद ’ करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में डर फैलाया जा रहा है एक शक्ति डर का फायदा उठा रही है। 


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कुछ नहीं कह पाते हैं। हर संस्था में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं। ऐसा या तो पाकिस्तान में होता है या फिर तानाशाही में होता है। बीजेपी के शासन में हिंदुस्तान, पाकिस्तान जैसा हो गया है। राहुल ने कहा, 'भाजपा नहीं चाहती कि इस देश की गरीब जनता की आवाज सुनी जाए। वो महिलाओं और दलितों के हित में नहीं है। जनता न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट जाती है, लेकिन 70 साल में पहली बार आपने देखा होगा कि सुप्रीम कोर्ट के जज जनता के पास आकर अपना पक्ष रख रहे थे, अपनी मजबूरियां बता रहे थे।

पहले भी किया था ट्वीट
इससे पहले कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला के फैसले को राहुल गांधी ने लोकतंत्र की पराजय करार देते हुए कहा है कि स्पष्ट बहुमत नहीं होने के बावजूद सरकार बनाने की भाजपा नेताओं की जिद ने संविधान का मजाक उड़ाया है। राहुल गांधी ने टवीट कर कहा, कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत नहीं होने के बावजूूद भाजपा नेताओं की सरकार बनाने की तर्कहीन जिद कुछ और नहीं बल्कि संविधान का मजाक है। आज सुबह जब भाजपा अपनी खोखली जीत का उत्सव मना रही है तो देश लोकतंत्र की पराजय पर शोक मना रहा होगा। कांग्रेस ने राज्यपाल के इस निर्णय को लोकतंत्र की हत्याÞ करार देते हुए उन पर आरोप लगाया है कि वह भाजपा की कठपुतली के तौर पर काम कर रहे हैं।  

राज्यपाल ने किया भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78, जनता दल (एस) को 37, बहुजन समाज पार्टी को एक और निर्दलीय को दो सीटों पर विजय हासिल हुई है। लेकिन कांग्रेस और जनता दल (एस) ने हाथ मिलाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। भाजपा सबसे अधिक सीटें जीत कर सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में सामने आई और राज्यपाल ने कल रात सबसे बड़ी एकल पार्टी के तौर पर भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था । 

 

Anil dev

Advertising