कर्नाटक विधानसभा चुनावः मतदाता सूची में भिखारियों का नामांकन

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 08:23 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार शुरू किए गए एक विशेष अभियान में राज्य के 500 से अधिक भिखारियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया ताकि उन्हें मतदान का अधिकार मिल सके। बृहन्बेंगलूर महानगर पालिका (बी.बी.एम.पी.) द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान 364 पुरुष और 144 महिला सहित कुल 508 भिखारियों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

ये सभी भिखारी यहां पुनर्वास केन्द्र में रहते हैं। मतदाता सूची में नाम शामिल होने से ये लोग भी आगामी 12 मई को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News