कर्नाटक की जनता ने किया है कांग्रेस को हराने का निर्णय: मोदी

Tuesday, May 08, 2018 - 02:33 PM (IST)

नई दिल्ली: बीजापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को हराने का ही निर्णय नहीं किया है, बल्कि उसे 5 साल की कठोर से कठोर सजा देने का फैसला भी किया है। 

 उन्होंने कहा, कांग्रेस अभी से कर्नाटक में मिलने वाली हार के बहाने तलाश करने की कोशिश कर रही है। मोदी ने कहा कि मैं धरती पर हूं जोकि भगवान बसवेश्वरा से जुड़ी रही है। उनका संदेश सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का था, लेकिन कांग्रेस की सरकार उनके सिद्धांतों पर नहीं चल रही है। उन्हें बस अपने वोटों की चिंता है। 

पीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस केवल लड़कियों की सुरक्षा की बात करती है लेकिन उनकी भलाई के लिए उसने कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने रेपिस्टों के लिए फांसी का कानून बनाया। जब हम तीन तलाक का कानून लेकर आए तो कांग्रेस ने राज्यसभा में इसे रोक दिया। 

Anil dev

Advertising