आपको भावुक कर देगा मां की ममता का यह वीडियो

Monday, Jan 29, 2018 - 07:13 PM (IST)

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले कर्नाटक के हावेरी जिले की सड़कों में ऐसा दृश्य दिखा जिसे देख लोग भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक गाय अपने दो महीने के घायल बछड़े को उठाकर ले जा रही गाड़ी के पीछे-पीछे भागती हुई दिखाई दे रही है। 

जानकारी मुताबिक एक गाय के दो महीने का बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था और इंफेक्शन के चलते वह बेहोश हो गया था। स्थानीय निवासियों ने पशु चिकित्सालय में इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कर्मचारियों ने बछड़े को गाड़ी में लिटाया और अस्पताल ले जाने लगे। तभी गाय भी गाड़ी के पीछे दौडऩे लगी और अस्पताल तक उसका  पीछा किया।

प्रमुख पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बछड़े को जब यहां लाया गया था तो उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी लेकिन अब उसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इन दो दिन के दौरान बछड़े की मां लगातार अस्पताल में भर्ती अपने बछड़े के पास बैठी रही।यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयरल हो रहा है। 


 

Advertising