एक को छोड़ कर्नाटक में हर मंत्री हैं करोड़पति

Saturday, Jun 30, 2018 - 10:11 AM (IST)

नर्इ दिल्लीः कर्नाटक में 2018 के चुनाव बाद बनी कांग्रेस व जेडीएस की साझा सरकार में कुल 27 मंत्री हैं जिनमें से 26 मंत्री एमएलए तथा एक मंत्री एमएलसी हैं। एमएलसी जयमाला का शपथपत्र उपलब्ध नहीं था। बाकी 26 मंत्रियों में से 25 मंत्री करोड़पति हैं। वहीं इनमें से 38 फीसदी (11) मंत्री सिर्फ इंटर पास हैं।


                      
                                                      सबसे अमीर मंत्री

नाम पार्टी कुल संपत्ति 
डी.के.शिवकुमार कांग्रेस 840 करोड़ 
आर.शंकर केपीजे 265 करोड़ 
देशपांडे रघुनाथ विश्वनाथ कांग्रेस 215 करोड़ 
एचडी कुमार स्वामी (मुख्यमंत्री) जेडीएस 167 करोड़ 
रमेश लक्ष्मणराव कांग्रेस 122 करोड़ 
 


                                                        सालाना आय

केला चंद्र जोसेफ 4 करोड़
देशपांडे रघुनाथ विश्वनाथ 3 करोड़
एचडी कुमार स्वामी 1 करोड़
एसआर श्रीनिवास 1 करोड़
डीसी थमन्ना 1 करोड़
डी.के.शिवकुमार 1 करोड़
एचडी रेवन्ना 1 करोड़

 

शिक्षा
कर्नाटक मंत्रिमंडल में 11 मंत्री सिर्फ 12वीं कक्षा पास हैं। जबकि  10 मंत्री ग्रेजुएट हैं। चार मंत्री ऐसे हैं जो पोस्ट ग्रेजुएट अथवा अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। मंत्रिमंडल में शामिल तीन विधायकों की उम्र 31 से 50 वर्ष के बीच है जबकि 20 विधायक 51-70 साल की उम्र के हैं, 2 मंत्रियों की उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच है।

Anil dev

Advertising