कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार जल्द, भाजपा अध्यक्ष से चर्चा करने दिल्ली पहुंचे CM बोम्मई

Monday, Aug 02, 2021 - 12:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने मंत्रिमंडल के विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और उनका भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का कार्यक्रम है।

दिल्ली में आज भी गरज के साथ होगी भारी बारिश , अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

रविवार को, दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले, बोम्मई ने कहा था कि कैबिनेट विस्तार की कवायद में एक सप्ताह का समय नहीं लगेगा और नेतृत्व की ओर से सोमवार तक निर्देश आने की संभावना है। बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 26 जुलाई को उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने खास अंदाज में पी वी सिंधु को दी जीत की बधाई

इस बीच, मंत्री पद के कई दावेदारों ने बोम्मई को फोन किया और कैबिनेट में जगह देने के लिए आग्रह किया।
बोम्मई से मिले पूर्व कृषि मंत्री बी सी पाटिल ने कहा कि उनकी बैठक उनके निर्वाचन क्षेत्र में एक सिंचाई परियोजना से संबंधित थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पाटिल के अलावा मुरुगेश निरानी, शिवनगौड़ा नाइक, महेश कुमथल्ली, केजी बोपैया, डॉ सी एन अश्वथ नारायण और वी सोमन्ना ने रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

vasudha

Advertising